कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद सीएम के मुंह से पीएम की प्रशंसा और रोहिणी आचार्या के संदेश के साथ जिस ‘खेला’ ने रंग दिखाया, आज उसका परिणाम सामने आ गया है।
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। अभी मंत्रियों के शपथ लेने का सिलसिला जारी है
बिहार में शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तीनों को शपथ दिलाई। अब मंत्रियों के शपथ लेने का सिलसिला जारी है।
Nitish Kumar take oath as CM for the 9th time, but elections held only 5 times. Welcome to Bihar. 🙏#NitishKumar #BiharPoliticspic.twitter.com/h6wWDVF63F
— Prayag (@theprayagtiwari) January 28, 2024
रविशंकर प्रसाद पहुंचे राजभवन
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद भी राजभवन पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होगी। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, उपनेता विजय सिंहा, जदयू के वरीय नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव एक साथ बैठे हुए हैं।
महागठबंधन टूटने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनता जनार्दन के बीच जाएंगे। खुद के साथ – साथ बिहार का हौसला भी बढ़ाएंगे। रोहिणी ने आगे लिखा कि उसके साथ रहना बेकार है, जिसकी विचारधारा गिरगिट कुमार है।
रविवार को नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने 128 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इसमें भाजपा के 78, जदयू के 45, हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के चार के साथ इकलौते निर्दलीय विधायक हैं। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी तक का कॉल आने पर भी मांझी ने महागठबंधन की ओर जाने का फैसला नहीं किया।
खरगे बोले- अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एक वक्त में इंडी गठबंधन के अगुवा बने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजश्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजश्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।
देश में 'आया राम-गया राम' जैसे कई लोग हैं।
पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजश्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं।
अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को… pic.twitter.com/pgjCISOFuV
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 28, 2024