देश

2024 के चुनाव की सबसे बड़ी ख़बर : आयकर के आदेश के बाद चुनाव से तीन महीने पहले कांग्रेस पार्टी के ख़ाते बंद : रिपोर्ट

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फ़ैसला | Electoral Bonds unconstitutional: SC

Ravish Kumar Official
Feb 15, 2024
=======
मोदी सरकार द्वारा लाई गई इलेक्टोरल बॉन्ड की स्कीम को आज सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक घोषित कर दिया। 2024 के चुनाव की ये सबसे बड़ी ख़बर है। कोर्ट का फ़ैसला देर से आया लेकिन अब जब आया है तो ठोक बजा कर। उम्मीद है आप आज के वीडियो को सांस रोक कर पूरा देखेंगे, देखिए कि कैसे आपके भारत के लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए एक असंवैधानिक तरीका अपनाया गया और मोदी सरकार उसे पारदर्शी व्यवस्था बताती रही। आज उस पारदर्शी व्यवस्था के पीछे का गहरा अंधेरा सामने आ गया है। आपके साथ लगातार धोखा हुआ है। मगर आज के फ़ैसले ने चंद उद्योगपतियों के हाथ में चुनाव व्यवस्था के ग़ुलाम बन जाने की एक बड़ी कोशिश रोक दी है।कोशिश किसने की थी, आप जानते हैं।

कांग्रेस के खाते हुए बंद; कौन है असंवैधानिक कानून के पीछे? | Electoral Bonds: Part 2

Ravish Kumar Official

Feb 16, 2024

==========
आयकर के आदेश के बाद चुनाव से तीन महीने पहले कांग्रेस पार्टी के खाते बंद कर दिए। ये जानकारी सुप्रीम कोर्ट के इलेक्टोरल बॉन्ड को असंवैधानिक घोषित करने के एक दिन बाद सामने आई है। तो क्या इस तरह 2024 का चुनाव लड़ा जाने वाला है? क्या यह सब संकेत है कि विपक्ष को इसी तरह उलझा कर रखा जाएगा, उसे चुनावी मैदान में पहुंचने ही नहीं दिया जाए, खाली मैदान में अपनी जीत का एलान आप ही कर दिया जाए? तीने महीने से दावा किया जा रहा है कि बीजेपी को 400 सीटें पक्की आएंगी फिर भी यह सब हो रहा है। लगता है कि 2024 का चुनाव इन्हीं सब उतार-चढ़ावों से गुज़रता रहेगा। विपक्ष का कब कौन जेल में डाल दिया जाएगा, पता नहीं। इलेक्टोरल बॉन्ड पर अभी जनता के बीच ठीक से बहस भी पूरी नहीं हुई और न हो सकेगी, नई नई हेडलाइन इन छापों के ज़रिए पैदा कर दी जाएगी। अगर चुनाव से पहले मार्च के महीने में जानकारी नही आती है, जनता नहीं देखती है, प्रेस नहीं देखता है तो सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का महत्व नहीं रह जाता है।