देश

हरियाणा मुख्यमंत्री के खुले में जुमे की नमाज़ पर आदेश के बाद वक़्फ़ बोर्ड ने सरकार को दिया झटका-कहा हमारी ज़मीने खाली करो

नई दिल्ली: गुरुग्राम में खुले मैदान में जुमें की नमाज़ पढ़ने से रोकने का विवाद काफी बढ़ता हुआ नज़र आरहा है,नमाज़ में खलल ड़ालने वाले लोगों पर पुलिस ने कार्यवाही करी थी,लेकिन पिछले शुक्रवार को दर्जन जगहों पर नमाज़ पढ़ने से रोका गया था,जिसके बाद हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री खट्टर ने खुले में नमाज़ पढ़ने से मना किया है।

मुख्यमंत्री हरियाणा के गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने को दिये गए आदेश के बाद अब मामला शांत होता नज़र नहीं आ रहा है। अब हरियाणा वक्फ बोर्ड ने गुरुग्राम के जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अपनी 20 संपत्तियों से अतिक्रमण हटवाने की गुहार लगाई है।

वक्फ बोर्ड ने सोमवार को जिला प्रशासन को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने गुहार लगाई कि, गुरुग्राम में हमारी 20 संपत्तियां अतिक्रमण की शिकार है। जिसे प्रशसान मुक्त करवाए।

आपको बता दें कि इससे पहले अनिल विज ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, ‘कभी-कभार अगर किसी को जरूरत पड़ जाती है तो धर्म की आजादी है लेकिन किसी जगह को कब्जा करने की नीयत से नमाज पढ़ना गलत है। उसकी इजाजत नहीं दी जा सकती है।’ इससे पहले सीएम खट्टर ने कहा था, ‘यह हमारी ड्यूटी है कि कानून और व्यवस्था को बनाया रखा जाए। खुले में नमाज पढ़ने का प्रचलन बढ़ा है। सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने की बजाय मस्जिद और ईदगाह में जाना चाहिए।