Dr Monika Singh
@Dr_MonikaSingh_
सीता माता की खोज में निकले 2 वानर कैदी फरार।
हरिद्वार जेल में गजब हो गया। रामलीला का मंचन हो रहा था। सीता माता का हरण हो गया था। वानर बने कैदी माते-माते करते हुए खोज रहे थे। चूंकि बंदर बने थे तो दो बाउंड्री पर चढ़ गए। वहां फरार हो गए।
इधर सीता माता मिल गई लेकिन वो वानर रूपी कैदी नहीं मिले। अब पुलिसवाले उन दो लोगों को खोज रहे है।
वानर बनकर भागने वाले कैदी पंकज और राजकुमार हैं, पंकज हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है और राजकुमार अपहरण के मामले में जेल में बंद था।