उत्तर प्रदेश राज्य

साक्षी मिश्रा याद हैं आपको? वही, जिसने 5 साल पहले परिवार के विपरीत जाकर शादी की थी…

TRUE STORY
@TrueStoryUP
5 साल बाद साक्षी पहुँची थाने.. ससुराल वालों पर FIR दर्ज कराई…प्रेम विवाह के बाद पिता का पोलटिकल कैरियर हुआ था ख़त्म

साक्षी मिश्रा याद हैं आपको? वही, जिसने 5 साल पहले परिवार के विपरीत जाकर शादी की थी। जिस विधायक पिता राजेश मिश्रा ने बेटी साक्षी को नाज से पाला, पालन-पोषण कर बड़ा किया, पढ़ाया लिखाया वही लड़की घर छोडकर चली गयी थी। अपने पिता से ही जान का खतरा बताकर खूब हल्ला मचाया था। पिता का राजनीतिक कैरियर खत्म कर दिया। 2022 मे
@BJP4UP
ने टिकट काट दिया। अब बेटी परेशान हैं.. आरोप हैं की ‘ पैसों के भूखे’ इनके ससुराल वाले इन्हें पैसों के लिए टार्चर करते हैं। जेठ अभद्रता करता है।

UP के बरेली की रहने वाली साक्षी ने आरोप लगाया कि उसके ससुर, सौतेली सास, ननद, जेठानी, और दादी सास दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग करते हैं। ससुराल वाले कहते हैं कि हमने सोचा था कि विधायक की बेटी है तो आगे चलकर मोटा दहेज मिलेगा। जब दहेज नहीं मिला तो ससुराल वाले घर से निकालने की कोशिश करने लगे।

फिलहाल
@Uppolice
मामले की जांच कर रही हैं। हालांकि पति ने पत्नि का साथ दिया और अपने परिवार के खिलाफ FIR को साथ चलकर थाने पहुंचे।