दुनिया

सऊदी अरब की आबादी बढ़कर 3 करोड़ 22 लाख हुई!


सऊदी अरब में इस देश की जनसंख्या के नए आंकड़े पेश किये गए हैं।

सऊदी अरब के जनगणना विभाग की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि इस देश की जनसंख्या अब 32 मिलयन 200 अर्थात 3 करोड़ 22 लाख हो गई है।

सऊदी अरब की तीन करोड़ बाइस लाख की जनसंख्या में विदेशी नागरिकों की संख्या 1 करोड़ 34 लाख है। इस हिसाब से सऊदी नागरिकों की जनसंख्या इस समय 1 करोड़ 88 लाख ही है।

सऊदी अरब की जनसंख्या की ताज़ा रिपोर्ट में अगर अनुपात के हिसाब से बात की जाए तो इस देश की कुल जनसंख्या में 58.4 प्रतिशत लोग स्थानीय हैं अर्थात सऊदी नागरिक हैं जबकि 41.6 प्रतिशत लोगों का संबन्ध विदेश से है।

सऊदी अरब में बहुत से देशों के लोग रहते हैं। वहां पर रहने वाले विदेशी नागरिकों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, यमन, मिस्र, सूडान, सीरिया, जार्डन, फ़िलिस्तीन, सोमालिया और ट्यूनिशिया का नाम ऊपर आता है। सऊदी अरब एक तेल संपन्न देश है जहां पर रोज़गार की तलाश में अलग-अलग देशों से लोग जाते हैं।