नई दिल्ली: पूरी दुनिया के मुसलमानों को रहमत बरकत मग़फ़िरत वाला महीना रमज़ान उल मुबारक का बड़ी बेचैनी से इंतेज़ार है,रमज़ान का चाँद देखने के लिए दुनियाभर के मुसलमान टिक टिकी लगाये हुए थे,लेकिन अब सऊदी अरब से स्थिति स्पष्ट होगई है और सऊदी सहित अन्य अरब देशों ने चाँद के नज़र न आने की बात कही है।
सऊदी अरब सहित संयुक्त अरब अमीरात और खाड़ी देशों में आज रमजान का चांद नजर नहीं आया था, जिसकी वजह से उन देशों में पहला रोज़ा शनिवार 17 मई से शुरू होगा।
सऊदी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक खाड़ी देशों में चाँद देखने की किसी भी देश से कोई खबर नहीं मिली है। वहीँ भारत में 18 मई को मुस्लमान पहला रोज़ा रखेंगे ।
#Ramadan 2018 to begin on Thursday, May 17, moon not sighted in Saudi Arabia #ramadankareem https://t.co/k2z8w74BwL pic.twitter.com/OLxu2L6nsG
— Khaleej Times (@khaleejtimes) May 15, 2018
भारत मे भी रमजान के मुकद्दस महीने की आमद को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में जहां चहल-पहल बढ़ गई है तो मस्जिदों में नमाजे तरावीह की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। बुधवार को अगर माहे रमजान का चांद का नजर आया तो गुरुवार को पहले रोजा होगा। वरना, शुक्रवार का रोजा तय है। इस लिहाज से लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। रमजान के मद्देनजर बाजार में फल व खजूर पर मंहगाई हावी हो गई है।
#Saudi moon observers say no sight of #Ramadan crescent Tuesday ||https://t.co/t5FNAyteg6 pic.twitter.com/kKus06csCD
— Arab News (@arabnews) May 15, 2018
गुरुवार या शुक्रवार से मुकद्दस माहे रमजान की शुरूआत हो जाएगी। मुसलमानों के लिए इस महीने की अलग अहमियत है। इस महीने में रोजा रखकर खास इबादत की जाती है। वहीं, ईशा की नमाज के बाद मस्जिदों में सुन्नते नबी के मुताबिक बीस रकात तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। इसमें हाफिजों द्वारा कुरान की किरात सुनाई जाती है। इस्लामी कलैंडर के मुताबिक शाबान के महीने से ही रमजान की तैयारियों का आगाज हो जाता है।
रमजान की आहट ने बाजारों में रौनक ला दी है। मस्जिदों व इबादतगाहों में भी रंगाई-पुताई का कार्य पूरा हो गया है। बाजारों में भी सजावट की जा रही है। वहीं, सहरी और इफ्तार की सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। सहरी में जहां लोग दूध-फैनी, खजला व डबलरोटी का सेवन करते हैं तो वहीं इफ्तार के लिए खास मानी जाने वाली खजूर की कई वैरायटी बाजार में उपलब्ध हो गई हैं। इसके अलावा मौसमी फलों की बिक्री बढ़ने से भाव भी बढ़ गए हैं।
बता दें कि बुधवार शाम को अगर चांद नजर आया तो गुरुवार को पहला रोजा होगा। अन्यथा शुक्रवार का पहला रोजा तय है। रमजान के मद्देनजर लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। मंगलवार को लोग खजला, फैनी व डबलरोटी समेत अन्य जरूरी सामान की खरीदारी करते नजर आए। ताकि माहे रमजान में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।