जींद: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मार्च में दिल्ली में प्रदर्शन करेगा. विभिन्न किसान यूनियनों की प्रतिनिधि संस्था एसकेएम के नेता दर्शन पाल ने यहां आयोजित किसान पंचायत में यह ऐलान किया.
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान महापंचायत में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के किसानों ने हिस्सा लिया.
संयुक्त किसान मोर्चा की किसान पंचायत, जींद, हरियाणा। @news24tvchannel pic.twitter.com/UYx1d0ZSM3
— Prabhakar Kumar Mishra (@PMishra_Journo) January 26, 2023
निरस्त किए जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाला संयुक्त किसान मोर्चा न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी की मांग करता आ रहा है. पाल के अलावा, राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उग्राहन और हरिंदर सिंह लाखोवाल सहित कई किसान नेताओं ने इसमें भाग लिया.
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हरियाणा जींद में किसान मजदूर महापंचायत में भारी जनसैलाब दीनबंधु सर छोटू राम की जयंती पर किसान भाईचारा और राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से कोटि-कोटि नमन pic.twitter.com/SbbjyYjFL1
— Yogender Ahlawat (@YogenderAhlawa7) January 26, 2023