उत्तर प्रदेश राज्य

शाहजहांपुर : थाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष का गाली-गलौज करते हुए वीडियो वायरल****वीडियो देखें!!लवी सिंह की रिपोर्ट!!

Lavi Singh

==========

******थाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष का गाली-गलौज करते हुए वीडियो वायरल******

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बंडा खंड के प्रमुख प्रचारक राज नारायण अग्निहोत्री के घर पर हुए हमले का विरोध करना पड़ा महंगा।भाजपा से बंडा के मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह की दबंगई का आलम यह है,कि वह थाने के अंदर पुलिस के सामने आरएसएस के प्रचारक को सरेआम गालियां दे रहे है।थाने गेट पर ही पुलिस के सामने गालियां देने बाला भाजपा का मंडल अध्यक्ष है।इसलिए पुलिस भी कोई एक्शन लेने सें डर रही है।

मामला शाहजहांपुर के थाना बंडा का है।यहां राज नरायन अग्निहोत्री जो कि आर एस एस सें जुड़े है।उनका पड़ोस के ही कुछ लोगो से काफ़ी विवाद हो गया था।इसके बाद राजनारायण शिकायत करने बन्डा थाने पहुँचे थे।उन्होंने पुलिस से तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखने की बात कही।थाने में ही दूसरी पार्टी की मदद को आए भाजपा के मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह भदौरिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड प्रचार प्रमुख राज नारायण अग्निहोत्री सें सीधा गालीगलौज करते हुए,मारपीट शुरू कर दी और थाने में जमकर हंगामा काटा।वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने भाजपा नेता द्वारा थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा करने का वीडियो बना लिया।थाने के अन्दर भाजपा नेता द्वारा गाली-गलौज करते हुए का वीडियो सोशल/मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।