Uncategorized

शादी के दो साल के बाद भी कोई बच्चा नहीं हुआ तो ससुर ”जबर सिंह” ने अपनी बहू को…..!

https://www.youtube.com/watch?v=CsM2kfr3bOI

मेरठ जनपद में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में ससुर ने मानवता को शर्मसार करने वाला काम किया। आरोपी ससुर ने अपनी बहू के साथ लगभग एक माह तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस व परिजनों को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।  बुधवार को पीड़िता अपने परिजनों संग थाने पहुंचीं और आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी ससुर पुलिस हिरासत में है।

बुलंदशहर के स्याना निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी लगभग दो साल पूर्व शोभापुर गांव निवासी निशांत पुत्र जबर सिंह के साथ की थी। शादी के दो साल के बाद भी दंपती के कोई बच्चा नहीं हुआ था।  आरोपी ससुर अपनी बहू पर गलत नियत रखता था।

आरोप है कि लगभग एक महीना पूर्व घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर आरोपी ससुर व विवाहिता मौजूद थी। आरोपी ने मौका पाकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, घटना की जानकारी पति व अन्य को देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी ससुर ने लगभग एक माह तक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया।

दो दिन पूर्व विवाहिता ने अपनी भाभी को फोन कर मामले की जानकारी दी। विवाहिता की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजन उसके घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई।

 थाने के बाहर भी आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित पक्ष को धमका रहे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल के लिए भेज दिया।

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। गुरुवार यानी आज आरोपी को जेल भेजा जाएगा।