दुनिया

वेनेजुएला में भूस्खलन से 22 की मौत, 52 लापता, 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

वेनेजुएला में भूस्खलन से 22 लोगों की मौत हो गयी जबकि 52 लोग लापता बताये जा रहे हैं। साथ ही 3 तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है।

नागरिक सुरक्षा उप मंत्री कार्लोस पेरेज़ एम्पुएडा ने एक्स पर घटना का एक वीडियो जारी किया और मौत के आंकड़ों के और बढ़ने की आशंका भी जताई है। अधिकारियों के अनुसार घटना के समय लगभग 200 लोग खदान में काम कर रहे थे।

वीडियो में दर्जनों लोगों को एक खुली खदान के उथले पानी में काम करते हुए देखा जा सकता है, तभी मिट्टी की एक दीवार धीरे-धीरे उन पर गिरती है। दीवार को गिरता देख कुछ मजदूर मौके से भाग जाने में सफल रहते हैं जबकि कई अन्य इसकी चपेट में आ जाते हैं।

मेयर अर्सिनेगा ने कहा कि चार लोगों को इलाज के लिए बुधवार दोपहर तक नाव से ला परागुआ लाया गया था।

बोलिवर राज्य के नागरिक सुरक्षा सचिव, एडगर कॉलिना रेयेस ने कहा कि घायलों को ला परागुआ से चार घंटे की दूरी पर क्षेत्रीय राजधानी स्यूदाद बोलिवर के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा है जो राजधानी काराकस से 750 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।