आज सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे aसे एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए। देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसके लिए किस पोल में क्या अनुमान लगाए गए? विस्तार से जानिए…
न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को यूपी की 80 सीटों में से 67 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन को 10 सीटें और अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।
जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए 68 से 74 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि इंडिया गठबंधन 12 से 6 सीट अपने नाम कर सकता है। यहां भी बसपा के खाते में कोई भी सीट न जाने का दावा किया गया है।
इंडिया न्यूज-डी डायनेमिक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, यूपी की 80 सीटों में से एनडीए को 69 सीटें और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि उसके खाते में एक भी सीट न जाने का दावा किया है।
रिपब्लिक-पीएमएआरक्यू के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एनडीए 69 सीटें जीत सकता है। जबकि इंडिया गठबंधन 11 सीटें अपने नाम कर सकता है।
देश के बड़े न्यूज़ चैनल और विशेषज्ञों से परे ”तीसरी जंग” की टीम ने देशभर से जानकारियां हासिल कर अपना रिपोर्ट पेश किया है जिसके मुताबिक चार जून को जब फाइनल नतीजे सामने आएंगे तब उम्मीद की जा सकती है कि ”तीसरी जंग” के नतीजे असल नतीजों के बिलकुल आसपास रहेंगे, ज़्यादा से ज़्यादा +5 या -5 सीटों का फ़र्क़ रह सकता है
यहाँ देखें तीसरी जंग का अनुमान
तमिलनाडु, केरल, अरुणांचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा में NDA का ख़ाता नहीं खुल रहा है
अंडमान निककोबर, लक्ष्यदीप, दादर नागर हवेली एंड दीउ, पॉन्डेचेरी, चण्डीगढ़, लद्दाख में भी NDA/BJP का ख़ाता नहीं खुल रहा है