देश

लव -सेक्स -धोका…प्रेमिका ने अपने माता-पिता संग मिलकर करण को मौत की नींद सुलाया…

TRUE STORY
@TrueStoryUP
लव -सेक्स -धोका…..
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका ने अपने माता -पिता संग मिलकर करण को मौत की नींद सुलाया… फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया…

UK : उत्तराखंड के काशीपुर के बाजपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी करण की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेमिका संजना ने परिजनों के साथ मिलकर गला घोंटकर प्रेमी को मौत के घाट उतारा था। बाद में शव पंखे से लटका कर घटना को आत्महत्या दर्शाने की साजिश रची गई। काशीपुर के एएसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक करन मंडल चार वर्ष से प्रेमिका संजना से प्रेम प्रसंग में था। दो साल से वह संजना के साथ किराए के घर में पति-पत्नी की तरह रह रहा था। उनके साथ संजना के माता-पिता भी उसी घर में रह रहे थे। बताया कि 6 नवंबर को करन मंडल अत्यधिक शराब के नशे में था। वह संजना के साथ हाथापाई करने लगा था। शोर सुनकर पिता विनोद और मां रमावती ने संजना के साथ मिलकर करन मंडल को पीटा और उसका गला दबा दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को फंदे से लटका दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।