उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ : दामाद ने अपने सास और ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी!

लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक दामाद ने अपने सास और ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उस युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह व्यक्ति बातचीत के लिए ससुराल गया हुआ था। अचानक से बातचीत के दौरान गर्मा-गर्मी ने उसने चाकू निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले से सास और ससुर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार सास और ससुर दोनों ही बुजुर्ग थे। इस घटना में सास आशा देवी जिनकी उम्र 73 वर्ष और ससुर जिनकी उम्र 75 वर्ष की मौत हो गई। दामाद जगदीप सिंह ने हत्या को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *