देश

लक्ष्मी सिन्हा बनी सुरक्षा समाज पार्टी की बिहार प्रदेश अध्यक्ष

GBS News24
===========

लक्ष्मी सिन्हा बनी सुरक्षा समाज पार्टी की बिहार प्रदेश अध्यक्ष

बिहार (पटना) सुरक्षा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा पर विश्वास जताते हुए उन्हें सुरक्षा समाज पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हुए अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया। इससे पहले उन्होंने पटना सिटी नौजर घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना किया।

इस मौके पर मंदिर परिषद के सदस्य अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे, और लक्ष्मी सिन्हा को सुरक्षा समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दिया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहां की कायस्थ समाज को बिहार में एकजुट करने का प्रयास लक्ष्मी सिन्हा का सफल होगा।

इस मौके पर श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझ पर विश्वास कर के मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया मैं इस पद की गरिमा रखते हुए समाज के सभी जाति धर्म के लोगों के लिए मैं बिना भेदभाव के कार्य करूंगी। उनकी बातों को व मांगों को शासन प्रशासन के समक्ष रख उन्हें न्याय दिलाएगी।

आगे श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज बंधुआ मजदूर नहीं है। कोई ऐसा नहीं समझे कि यह बड़ा वोट बैंक उनकी झोली में है। इस समाज को अब अपना घर मिल गया है, इसलिए अब किराए के घर में रहने की जरूरत नहीं है। हमारे समाज के लोग आज तक ऐसे दलों को वोट करते रहे हैं जो हक छिनती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा आने वाले समय में कायस्थ वोटर सुरक्षा समाज पार्टी के साथ होंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में किसी दल से गठबंधन नहीं होता है तो हमारी पार्टी भी बिहार लोकसभा के चुनाव में अपनी प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर उतारेगी।