राहुल गांधी ने कहा-उनकी पार्टी अगले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा का ‘‘सफ़ाया’’ कर देगी : अमेरिकी यूनिवर्स्टी में दिया राहुल गाँधी का पूरा भाषण सुनिये!
Parvez KhanComments Off on राहुल गांधी ने कहा-उनकी पार्टी अगले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा का ‘‘सफ़ाया’’ कर देगी : अमेरिकी यूनिवर्स्टी में दिया राहुल गाँधी का पूरा भाषण सुनिये!
अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के अगले तीन-चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में सीधे भाजपा को पटखनी देने का दावा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी अगले तीन-चार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘‘सफाया’’ कर देगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास सत्तारूढ़ पार्टी को हराने के लिए आवश्यक मूलभूत चीजें हैं और भारतीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा भाजपा का समर्थन नहीं करता। उन्होंने कहा कि भारत के 60 फीसदी लोग भाजपा को वोट नहीं करते। यह बात याद रखना होगा।
https://youtu.be/ppbBJbYprRQ
अमेरिका के तीन शहरों की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को जाने माने भारतीय-अमेरिकी फ्रैंक इस्लाम द्वारा उनके लिए आयोजित स्वागत कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, ‘‘ लोगों को ऐसा लगता है कि आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और भाजपा की ताकत को रोका नहीं जा सकता, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं यहां एक छोटी सी भविष्यवाणी करता हूं कि अगले तीन से चार चुनाव, जो हम भाजपा के खिलाफ सीधे लड़ेंगे, उनमें उसका सफाया होगा।
राहुल ने कहा भाजपा का करेंगे कर्नाटक जैसा हस्र
राहुल ने कहा, ‘‘मैं अभी आपको बता सकता हूं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए वास्तव में कठिन समय आने वाला है। हम उनके साथ वही करेंगे जो हमने कर्नाटक में किया है, लेकिन अगर आप भारतीय मीडिया से पूछेंगे तो वे कहेंगे कि ऐसा नहीं होगा।’’ कर्नाटक में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया था। राहुल गांधी ने भारतीय-अमेरिकियों के आमंत्रित समूह, थिंक-टैंक समुदाय के सदस्यों और सांसदों से कहा कि भारतीय प्रेस वर्तमान में वह दिखा रहा है जो पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। भाजपा के हाथ में शोर मचाने के साधन हैं, इसलिए वे चिल्ला सकते हैं। वे चीजों को तोड़-मरोड़ सकते हैं और वे यह काम बेहद अच्छे तरीके से करते हैं।
इंडियन मुस्लिम लीग को बताया सेकुलर पार्टी
’ राहुल गांधी मुसलमानों के लिए अमेरिका में खुलकर बैटिंग कर रहे हैं। पहले उन्होंने भाजपा की सरकार भारत में मुसलमानों को टार्गेट बनाए जाने की बात कही और अब केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को सेकुलर पार्टी होने का दर्जा दिया है। राहुल ने आईयूएमएल के साथ कांग्रेस के गठबंधन का बचाव करते हुए कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, उसमें कुछ भी धर्मनिरपेक्षता विरोधी नहीं है। इससे समझा जा सकता है कि राहुल खुलकर मुसलमानों के पक्ष में बोल रहे हैं। कांग्रेस कर्नाटक में मिले मुसलमानों के वोट से उत्साहित है और 2024 में वह मुसलमानों का साथ पाना चाहती है।
दुनिया में मोदी की लोकप्रियता पर राहुल ने कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुनियाभर में लोकप्रियता के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से देश के संस्थानों पर कब्जा है। निश्चित रूप से देश की प्रेस पर कब्जा है। मैं इस बात को नहीं मानता। मैं जो भी सुनता हूं, हर बात को नहीं मानता।’’ कांग्रेस यदि सत्ता में आई तो भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए क्या करेगी, इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भारत में पहले ही बहुत मजबूत प्रणाली रही है, लेकिन इस प्रणाली को कमजोर कर दिया गया है। ऐसे स्वतंत्र संस्थान चाहिए होंगे जिन पर दबाव और नियंत्रण नहीं हो। भारत में यही प्रतिमान रहा है। देश में कुछ भ्रम की स्थिति है।
Taasir Patna =========== मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से लालू-राबड़ी राज की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया. कहा कि पहले बिहार के अस्पतालों की क्या स्थिति थी.उस समय इलाज के लिए कितने लोग सरकारी अस्पताल जाते थे. पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और आईजीआईसी की क्या हालत थी. हमें जब काम करने का मौका […]
दीघा (पश्चिम बंगाल),चार अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह दंगाइयों को बच कर भागने नहीं देंगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।. पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रामनवमी की शोभायात्रा के […]
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को लोकसभा में अदानी मामले पर राहुल गांधी के लगाए आरोपों को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सरकार पर लोकसभा में लोकतंत्र का ‘अंतिम संस्कार’ कर देने जैसा गंभीर आरोप लगाया है. कांग्रेस के संचार मामलों के प्रभारी […]