भाजपा के स्टार प्रचारक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी दीप्ती माहेश्वरी की नामांकन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ ने कहा- जनता का नेताओं पर भरोसा खत्म हो रहा है। ऐसा इसलिए हुआ क्यों नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है। विश्वास पर आए इस संकट को कांग्रेस ने और गहरा किया है। इसके अलावा भी राजनाथ सिंह ने तुष्टीकरण, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।
जानिए क्या बोल राजनाथ सिंह…?
देश के यशस्वी केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh का राजस्थान की वीरधरा पर बारम्बार स्वागत एवं अभिनन्दन। pic.twitter.com/nAnLKmjoG8
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) November 3, 2023