देश

ये है भारत का सबसे अमीर मुस्लिम व्यक्ति, हर साल देता है लाखों युवाओं को नौकरी

हमारे देश के अमीर व्यक्तियों के बारे में तो हम सभी जानते हैं। जिनमें से एक मुकेश अंबानी है और इनकी बराबरी करना किसी भी आम व्यक्ति के बस में नहीं है।जैसा कि हम सब देखते आ रहे हैं, कि रिलायंस ग्रुप जिस तेजी से ग्रोथ कर रहा है। इसी ग्रोथ को देखते हुए मानें तो मुकेश अंबानी आने वाले दिनों में नंबर एक पर रहेंगे।

दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे मुस्लिम अमीर व्यक्ति के बारे में बताएंगे, जिसे भारत देश का सबसे अमीर मुस्लिम नागरिक कहा जाता है। अजीम हाशिम प्रेमजी वह शख्सियत है, जो सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के मालिक हैं।

अजीम हाशिम प्रेमजी के पिता चावल और वेजिटेबल ऑयल के बड़े व्यापारी थे। जब देश का बंटवारा हुआ था, तब पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने अजीम के पिता पाक शिफ्ट होने के कई लुभावने ऑफर दिए थे।

अजीम प्रेमजी को पैसे की बजाय भारत से प्रेम था। उन्होंने भारत में रहना पसंद किया और भारत में अपने व्यापार को बढ़ाया वेस्टर्न इंडिया प्रोडक्ट्स लिमिटेड यानी विप्रो नाम से अपनी एक नई कंपनी बनाई। सनफ्लावर वनस्पति तेल और कपड़े धुलने का साबुन 786 पूरे देश में यह दो प्रोडक्ट चलाएं, जो की बहुत चले।

जब अजीम मात्र 21 साल के थे, तब हाशिम प्रेमजी की मृत्यु 1966 में हो गई थी। उसी दौरान अजीम ने इस कंपनी को संभाला और इसके अलावा इस कंपनी को हाइड्रोलिक सिलेंडर, बेबी सोप के क्षेत्र में ले गए।

जब भारत में 1980 के दशक में कंप्यूटर की मांग बढ़ रही थी, तब ही प्रेम जी ने उस मांग को महसूस कर लिया था। कंपनी को आईटी सेक्टर भी ले गए थे।प्रेम जी एक अमेरिकी फर्म सेंटिनल के साथ करार कर वो देश मे मिनी कम्प्यूटर का निर्माण करने लगे। प्रेम जी ने अपने दिमाग और मेहनत की लगन से विश्व की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के मालिक बन गए।

साबुन से सॉफ्टवेयर तक पहुंचने का यह सफर प्रेम जी की सूझबूझ और रणनीति का एक बेहतरीन नमूना है। प्रेम जी हर साल लाखों व्यक्तियों को नए रोजगार देते हैं।भारत में अमीर व्यक्तियों में से मुकेश अंबानी ही प्रेम जी से आगे है। प्रेम जी की कुल संपत्ति 19.5 बिलियन डॉलर की राशि के साथ भारत के दूसरे सबसे बड़े अमीर व्यक्ति हैं।

मसूर पत्रिका एशिया वीक ने प्रेम जी को 2010 में दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में नाम दिया है।दोस्तों अगर आपको हमारी यह खबर अच्छी लगे तो कमेंट करके बताएं और लाइक और शेयर जरूर कीजिए और आगे भी ऐसे ही खबर पढ़ते रहने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, क्योंकि हम हर रोज ऐसी खबर आपके लिए लाते रहते हैं।