दुनिया

यूक्रेन में अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन नाटो से युद्ध लड़ रहा रूस

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने ही देश की जनता की जान का सौदा कर डाला?

रूस का कहना है कि वह यूक्रेन में अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन नाटो से युद्ध लड़ रहा रूसी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ सर्गेई किरियेंको ने गुरुवार को मास्को में युवा राजनेताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि यूक्रेन में रूस की लड़ाई नाटो से ही हो रही है, यूक्रेन से नहीं। सर्गेई किरियेंको ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेंस्की ने नाटो की ओर से रूस से लड़ने के लिए अपने देश की जनता की जान का सौदा कर डाला है। उन्होंने कहा कि नाटो के सभी सदस्य देश यूक्रेन की सेना का इस्तेमाल करते हुए रूस के ख़िलाफ़ युद्ध में लगे हुए हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ सर्गेई किरियेंको
इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने एक बार फिर वॉशिंग्टन के पक्ष को दोहराते हुए कहा है कि अमेरिका यूक्रेन को कीव की ज़रूरत के हिसाब से हथियार मुहैया कराएगा, लेकिन नाटो देश रूस के ख़िलाफ़ सीधे तौर पर युद्ध में शामिल नहीं होंगे। ग़ौरतलब है कि रूस द्वारा यूक्रेन के ख़िलाफ़ आरंभ किए गए विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत से अब तक संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को लगभग साठ अरब डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान की है।