लखनऊ, एक मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में समाजवाद को नेताओं को अपने लोगों को शक्तिशाली बनाने का सबसे बड़ा पाखण्ड करार देते हुए कहा कि यह देश समाजवाद से नहीं बल्कि राम राज्य से ही चलेगा।.
मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023—24 के लिये सदन में प्रस्तुत बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए समाजवाद को कठघरे में खड़ा किया।.
समाजवाद दुनिया के अंदर कहीं भी समृद्धि नहीं लाया है।
ये एक बहरूपिया ब्राण्ड है, इसके अलग-अलग रूप हैं…आज के दिन का सबसे बड़ा पाखण्ड है समाजवाद।
— माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज pic.twitter.com/yh7Pqk6WeA
— Yogi Updates (@YogiUpdates) March 1, 2023