दुनिया

मोरक्को की सरकार ने फ्रांस से भूकंप पीड़ियों के लिए सहायता लेने को मना कर दिया, मोरक्को और फ्रांस के बीच कम नहीं हो पा रहा है तनाव!

मोरक्को ने फ्रांस के नए दावे को सिरे से ख़ारिज कर दिया है।

मोरक्को की सरकार ने फ्रांस के विदेशमंत्री के उस दावे को रद्द कर दिया है जिसमें कहा गया है कि निकट भविष्य में इस देश के राष्ट्रपति मैक्रां, रबात की यात्रा पर जा सकते हैं।

मोरक्को की सरकार की ओर से कहा गया है कि फ्रांसीसी विदेशमंत्री कैट्रीन कोलोना का यह दावा पूरी तरह से निराधार है कि देश के राजा मुहम्मद षष्टम के निमंत्रण पर मैक्रां जल्द ही मोरक्को जाएंगे। बताया गया है कि यह फ्रांस की ओर से किया जाने वाला यह एकपक्षीय दावा है।

मोरक्को और फ्रांस के संबन्ध वर्षों से तनावपूर्ण चले आ रहे हैं। अपुष्ट रिपोर्टों से पता चलता है कि हालिया भीषण भूकंप के बाद मोरक्को की सरकार ने फ्रांस से भूकंप पीड़ियों के लिए सहायता लेने को मना कर दिया है।

सन 2021 में फ्रांस ने यह फैसला किया था कि वह मोरक्को के नागरिकों को वीज़ा देने की शर्तें सख़्त कर रहा है। फ्रांस का दावा था कि ग़ैर क़ानूनी ढंग से आने वाले पलायनकर्ताओं को वापस लेने के लिए मोरक्को उचित सहयोग नहीं कर रहा है। मोरक्को, फ्रांस के इस दावे को पहले ही रद्द कर चुका है।

फ्रांस और मोरक्को के संबन्ध उस समय और अधिक तनावपूर्ण हो गए जब फ्रांस ने अल्जीरिया से निकट होने के प्रयास तेज़ किये थे जबकि इस देश ने सन 2021 में मोरक्को से अपने कूटनैतिक सबन्ध विच्छेद कर लिए थे।