अमेठी (उत्तर प्रदेश), पांच मार्च (भाषा) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर कहा कि ‘मैंने ऐसा मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं देखा, जिसने अपने मुकदमे वापस लिए हों।’.
"अब तक उत्तर प्रदेश में ऐसा मुख्यमंत्री नहीं आया होगा जिसने अपने मुकदमे वापस लिए हों।"
-श्री अखिलेश यादव जी ,अमेठी pic.twitter.com/4ov6fYOc8j
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 5, 2023
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को अमेठी पहुंचे सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौजूदा सरकार सपा कार्यकर्ताओं, नेताओं को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसा रही है। विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल में बंद प्रजापति के संदर्भ में यादव ने कहा, ‘‘गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ अन्याय हुआ है, इस परिवार को अदालत से जरूर इंसाफ मिलेगा। मुझे पूरा भरोसा है।
"गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के साथ अन्याय हुआ है। हमें उम्मीद है न्यायालय से उन्हें न्याय मिलेगा।"
-श्री अखिलेश यादव जी ,अमेठी pic.twitter.com/yuLD9TMbLM
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 5, 2023