उत्तर प्रदेश राज्य

मेरठ में बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, युवक पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दी!


TRUE STORY
@TrueStoryUP
परचून की दुकान पर सामान लेने आया था युवक, बदमाशो ने बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां…

UP: मेरठ में बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। यहां रविवार सुबह खरखौदा थाना क्षेत्र में दुकान पर सामान लेने आए युवक पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
खरखौदा के पांची में मेन बाजार में परचून की दुकान पर सामान लेने आए गांव पांची निवासी मनु त्यागी पुत्र स्वर्गीय नीरज त्यागी को अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक के बाद एक तीन गोलियां मारी।गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इसी बीच बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। गंभीर हालत में मनु को सीएचसी से मेरठ में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच
@meerutpolice
कर रही है।