सेहत

#मूंगफली : आज बात करते हैं भीगी हुई मूंगफली की 🌿🥜🥜🫘

Ravinder Tomar
===========
#मूंगफली सर्दियों में मूंगफली सेहत का खजाना है मूंगफली बादाम की तरह ही विटामिन, प्रोटीन, जिंक व फाइबर वगैरा से भरपूर होती है मूंगफली को सर्दियों का बदाम भी कहा जाता है। आज बात करते हैं भीगी हुई मूंगफली की 🌿🥜🥜🫘

#भीगीहुईमूंगफली खाने के फायदे-
1. स्वस्थ पाचन को मिलता है बढ़ावा
भीगी हुई मूंगफली का सुबह सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सुधार होता है। यह पेट की कई समस्याओं से भी आपको बचाता है।

2. मांसपेशियों को बनाए मजबूत
प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से मांसपेशियों को बढ़ाने और उनके विकास के लिए भीगी मूंगफली खाना बहुत लाभकारी है। 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। प्रोटीन सेहत के लिए जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट्स हैं।

3. दिल के लिए बहुत लाभकारी है
मूंगफली हेल्दी फैट्स से भरपूर होती है। यह कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण में भी मदद करती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मददगार है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है। जिससे आपको हृदय को पर्याप्त पोषण मिल पाता है और फंक्शन ठीक से करता है।

4. मस्तिष्क के लिए लाभकारी है
बादाम की तरह भीगी मूंगफली खाने से भी मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। यह याददाश्त में सुधार करती है और दिमाग तेज करती है।

5. त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है
मूंगफली में त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभकारी है। प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह आपको स्वस्थ त्वचा और बाल पाने में मदद करती है।

#मूंगफली के फायदे
रोज सुबह खाली पेट खाएं भीगी हुई मूंगफली, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
तलने के बजाय उबालकर खाएं मूंगफली, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
रातभर पानी में भीगी खुबानी खाने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
सुबह खाली पेट खाएं भीगी हुई मूंग दाल, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
सर्दी में खाएं भुनी हुई मूंगफली, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

अंकुरित मूंगफली खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

हेपाटाइटिस
अल्जाइमर
माइग्रेन
उच्च रक्तचाप
अर्थराइटिस
डेंगू