TRUE STORY
@TrueStoryUP
UP के मुज़फ्फरनगर में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन हार्ट अटैक से मौत का नाटक करके अपनी महिला मित्र संग फरार हो गई। इधर दुल्हन की मौत की सूचना से विवाह समारोह में मातम छा गया। सवेरे शातिर दुल्हन का खेल खुल गया। दुल्हन
डॉ. सुषुम्ना शर्मा व उसकी सहेली सीमा को ग्वालियर से बरामद किया गया हैं। दोनों लड़कियां प्रेम सम्बन्ध में होना बताई गई हैं।
दरअसल ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गए दुल्हन के फरार होने के बाद परिवार ने मौत की बात बताई थी।
7 फेरो से पहले ही दुल्हन को आया हार्ट अटैक.. चंद पलो में चली गई जान, ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी डॉक्टर दुल्हन UP के मुज़फ्फरनगर में शांतिनगर निवासी प्रसिद्ध होम्योपैथिक डॉ. भारत भूषण के बेटे डॉ. विजय भूषण की शादी झांसी की डॉ. सुषुम्ना शर्मा के साथ भोपा रोड स्थित नाथ फार्म्स में होनी थी। दोनों पक्ष एकत्र हो गए। घर में खुशी का माहौल था। शाम के समय दुल्हन बनी डॉक्टर शहर के एक ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने चली गई। इस दौरान उसे दिल का दौरा पड़ गया। वधू पक्ष के लोग आनन-फानन में हायर सेंटर के लिए लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।