मुंबई:अपनी कई मांगों पर दबाव बनाने के लिए नासिक से छह मार्च को‘ लांग मार्च’ पर निकले महराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों के 40,000 से अधिक किसान मुंबई पहुंच गये हैं मुंबई में आन्दोलन कर रहे भूखे प्यासे किसानों को खाना और नाश्ता तथा पानी वगैरा मुहैया मुंबई के मुसलमानों ने कराया है।मुसलमानों का कहना कि हमलोग उन्हें भोजन मुहैया करा रहे हैं,जो हमें तेज़ धूप,बरसात ,सर्दी में मेहनत करके हमने खाना मुहैया कराते हैं, और आज वे राज्य के दूर-दराज इलाकों से यहां आए हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी प्रदर्शनकारी किसानों को खाना का पैकेट दिया है।
सोमवार (12 मार्च) को किसानों के प्रतिनिधियों के साथ सीएम देवेन्द्र फड़णवीस ने मुलाकात की। राज्य सरकार ने इनकी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का भरोसा दिया है। CPI(M) से ताल्लुक रखने वाले ऑल इंडिया किसान सभा की अगुवाई में किसान महाराष्ट्र सरकार की ऋणमाफी योजना के उपयुक्त क्रियान्वयन की मांग कर रहे हैं। उनकी अन्य मांगें भी हैं। इन किसानों ने 6 मार्च को यात्रा शुरू की थी और अबतक पिछले 6 दिनों में 160 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं।
किसानों के इस आंदोलन को शिवसेना, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, कांग्रेस और आप का समर्थन हासिल है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि वे किसानों की मांग को मान लें और इसके लिए अपने इगो को सामने आने ना दें। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है कि मुंबई में किसानों का महामार्च लोगों की शक्ति का उदाहरण है, कांग्रेस पार्टी किसानों और आदिवासियों की मांगों के साथ है।
प्रदर्शन कर रहे किसानों को कलाकारों का भी साथ मिला है। किसानों के साथ लगभग 50 कलाकार जुड़े हैं। इनमें यलगार, बैन्ड, कल्शांगिनी नाम की संस्थाएं शामिल हैं, ये कलाकार इनका हौसला बढ़ा रहे हैं और उनके संघर्ष को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसार कर रहे हैं। आजाद मैदान की ओर कूच करने से पहले सौमेया ग्राउंड पर कलाकारों ने किसानों का हौसला बढ़ाया।