देश

महाराष्ट्र : क़िसानों ने प्याज़ के घटते दाम से राहत दिलाने और उसके निर्यात पर रोक हटाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को प्याज़ भेजा!

पुणे, छह मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के अहमदनगर के किसानों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्याज के घटते दाम से राहत दिलाने और उसके निर्यात पर रोक हटाने की मांग करते हुए डाक से उन्हें प्याज भेजे हैं।.

शेतकारी संघटना और शेतकारी विकास मंडल के किसानों ने सोमवार को कहा कि प्याज की एक खेप प्रधानमंत्री को भेजी गयी है।

किसान ने सरकार की नीतियों के विरोध में फसल का अलाव जलाकर विरोध जताया

नासिक, छह मार्च (भाषा) प्याज की कीमतों में गिरावट से परेशान महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक किसान ने कृषक समुदाय की दुर्दशा को उजागर करने और सरकार की नीतियों के विरोध में फसल का अलाव (होलिका) जलाकर अपना विरोध जताया।.

होलिका उत्सव के दिन विरोध प्रदर्शन किया गया था, जो महाराष्ट्र में अलाव जलाने का दिन होता है।.