मध्य प्रदेश राज्य

मप्र के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा-भाजपा में शामिल हों वरना मुख्यमंत्री का बुलडोजर तैयार है : वीडियो

गुना (मध्य प्रदेश), 19 जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के एक मंत्री ने कथित तौर पर प्रदेश में कांग्रेस के पदाधिकारियों को सत्तारुढ़ भाजपा में शामिल होने या फिर मुख्यमंत्री के बुलडोजर द्वारा विध्वंस के खतरे का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।.

मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बुधवार को जिले की रुठियाई कस्बे में एक जनसभा में उनकी इस टिप्पणी को सुना जा सकता है।.