मध्य प्रदेश राज्य

मध्य प्रदेश : भाजपा नेता, उसकी पत्नी एवं दो बेटों ने सल्फास खा कर आत्महत्या की!

विदिशा (मप्र), 26 जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में भाजपा नेता संजीव मिश्रा ने अपने दो बेटों की लाइलाज बीमारी से परेशान होकर बृहस्पतिवार शाम को कथित रूप से अपनी पत्नी एवं दोनों बेटों सहित खुद भी सल्फास खा लिया, जिससे चारों की मौत हो गई।.

भाजपा के विदिशा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यहां बंटी नगर इलाके में रहने वाले मिश्रा वर्तमान में भाजपा के विदिशा नगर मंडल के उपाध्यक्ष थे और वह पार्टी के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं।.