देश

भारत में 22.20 करोड़ बच्चे जलवायु आपदा, ग़रीबी के दोहरे ख़तरे का सामना कर रहे : रिपोर्ट

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) भारत में करीब 51 प्रतिशत बच्चे गरीबी और जलवायु आपदा के दोहरे प्रभावों में जी रहे हैं। यह बात एक नए अध्ययन में कही गई है।.

‘जनरेशन होप: वैश्विक जलवायु और असमानता संकट समाप्त करने के 2.4 अरब कारण’ नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे एशिया में लगभग 35 करोड़ बच्चे गरीबी और जलवायु आपदा दोनों की चपेट में हैं, जिनमें भारत के 22.20 करोड़ बच्चे शामिल हैं।.

वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री से. तक सीमित करने की योजना अब भी अपर्याप्त: संयुक्त राष्ट्र

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) संयुक्त राष्ट्र की एक नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि विभिन्न देश वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन ये प्रयास सदी के अंत तक वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।.

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन के कार्यकारी सचिव साइमन स्टील ने कहा, ‘‘हम अब भी 1.5 डिग्री सेल्सियस सीमा की ओर बढ़ने के लिए आवश्यक उत्सर्जन में कमी के अपेक्षित पैमाने व गति के आसपास नहीं हैं। इस लक्ष्य को बनाए रखने के लिए, राष्ट्रीय सरकारों को अपनी जलवायु कार्य योजनाओं को मजबूत बनाने और अगले आठ साल में उन्हें कार्यान्वित करने की आवश्यकता है।’’.