देश

भारत पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री ने दिल्ली के एलजी से यमुना नदी में बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जानकारी ली!

दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने एलजी वीके सक्सेना से यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जानकारी ली।

दिल्ली एनसीआर में बारिश से लगा भीषण जाम
दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद कई इलाकों में जाम लगने की खबर है। दिल्ली के जसोला मेट्रो स्टेशन, मथुरा रोड और दिलशाद गार्डन अंडरपास से रामप्रस्थ की रेड लाइट तक भीषण जाम है। जाम की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

सीएम केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी बाढ़ प्रभावित जिलों की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित छह जिलों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए छह कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री ने यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में पैदा हुए हालत की समीक्षा करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, राजकुमार आनंद, गोपाल राय और इमरान हुसैन को जिम्मेदारी सौंपी गई।

दिल्ली एनसीआर में बारिश
दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बादल बरसत रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों जैसे आईटीओ, राजघाट और लाल किले पर बारिश होने के साथ ही जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाएगी। क्योंकि इन इलाकों में पहले से ही बाढ़ का पानी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बारिश ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी पहले काले बादल छाए रहे और उसके बाद बारिश शुरू हो गई।