उत्तर प्रदेश राज्य

भाजपा ने नूपुर शर्मा को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय कर लिया??

लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। यूपी में अब तक 51 सीटों के उम्मीदवार तय किये जा चुके हैं, जबकि 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होनी है। लेकिन इसी बीच कहा जा रहा है कि भाजपा ने नूपुर शर्मा को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय कर लिया है। हालांकि, भाजपा नेताओं ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

दरअसल, रायबरेली की लोकसभा सीट गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है। सोनिया गांधी ने इस सीट पर पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चुनावी राजनीति में उतरने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा में भेजा है।

लेकिन सोनिया गांधी के रायबरेली से हटने के बाद इस बात पर लगातार कयासबाजी जारी है कि कांग्रेस इस सीट से किसे उम्मीदवार बनाती है। चर्चा यहां तक है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को इस सीट से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव पार्टी की केंद्रीय इकाई से किया है। पार्टी नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी के चुनाव में उतरने से कांग्रेस को यूपी में मजबूती मिल सकती है।

क्यों शुरू हुई ये चर्चा?

लेकिन यदि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव में उतरती हैं, तो भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर कयासबाजी तेज हो गई है। प्रियंका को मात देने के लिए भाजपा भी कोई हाई प्रोफाइल नेता देकर उन्हें कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी, ऐसा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा नुपूर शर्मा को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारकर प्रियंका गांधी की राह कठिन करने का काम कर सकती है।

इन नामों की भी चर्चा

लेकिन रायबरेली की सीट से भाजपा की ओर से कुछ और नामों पर भी चर्चा हो रही है। समाजवादी पार्टी में रहे नेता और विधायक मनोज पांडे ने हाल ही में पार्टी से बगावती रुख अपनाया था। कहा जा रहा है कि भाजपा उन्हें भी रायबरेली से चुनावी मैदान में उतार सकती है। उनके साथ-साथ दिनेश प्रताप सिंह को भी रायबरेली सीट पर बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

=============

source
अमित शर्मा
अमर उजाला

 

कुंवर अजयप्रताप सिंह (मोदी का परिवार)
@iAjaySengar
यदि रायबरेली से नूपुर शर्मा और प्रियंका गाँधी वाड्रा के बीच मुकाबला हुआ तो कौन जीतेगा।

कॉमेंट्स जरूर करे

Naresh Vashistha | नरेश वशिष्ठ
@imnareshv
·
Mar 18
रायबरेली: भाजपा को #raibareilly सीट से नूपुर शर्मा को लड़ा देना चाहिए। #बीजेपी आसानी से यह सीट जो गाँधी परिवार का गढ़ रही है, जीत लेगी।


Manoj Srivastava
@ManojSr60583090

*सनातनी शेरनी नूपुर शर्मा रायबरेली से चुनाव लड़ेगी*

Adv. Amit Gangwar (10K) 🗨️
@AmitGangwarAdv1

सूत्रों:- के अनुसार रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी हो सकते हैं नूपुर शर्मा

नूपुर शर्मा को अग्रिम बधाई जमानत जब्त कराने की

आप लोग बता सकते हैं नूपुर शर्मा कितने वोटो से हार कर आएंगी ?