देश

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष की फ़र्म पर आयकर अधिकारियों ने खंगाले दस्तावेज़ : बांसवाड़ा राजस्थान से धर्मेन्द्र कुमार सोनी की रिपोर्ट!!video!!

कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी
9783421590
लोकेशन बांसवाड़ा
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष की फर्म पर आयकर अधिकारियों ने खंगाले दस्तावेज

बांसवाड़ा। आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह ट्रांसपोर्ट व्यवसायी और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह राव की फर्म पर पहुंचकर दस्तावेज खंगाले। टीम ने उनके निवास पर भी पड़ताल की। आयकर विभाग की टीम 2 से 3 वाहनों में सुबह शहर के कॉमर्शियल कॉलोनी स्थित गोविंद सिंह राव की फर्म उदयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पहुंची। टीम में 8 से 10 सदस्य सम्मिलित रहे। उन्होंने फर्म के ऑफिस में पहले विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया और उनकी पड़ताल शुरू की। इसमें बिल, बिल्टियां और जांच के लिए आवश्यक अन्य कागजात भी थे। टीम ने काफी समय तक फर्म पर कागजात खंगाले। वहीं उनके निवास पर भी टीम ने आवश्यक पड़ताल की। टीम के साथ पुलिस के जवान भी थे।