देश

भरतपुर : बिगड़ी सफ़ाई व्यवस्था के विरोध में नगर निगम मेयर अभिजीत का पुतला फूंका : वीडियो

भरतपुर। पार्षद कपिल फौजदार पूर्व नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में अटल बंद मंडी व्यवसायियों के साथ मिलकर अभिजीत कुमार महापौर नगर निगम का कचरे के ढेर पर खड़ा कर पुतला दहन किया गया।

शहर की बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था को सुधार कराने के लिएफौजदार ने कहा कि शहर गंदगी से सड़ रहा है लेकिन नगर निगम अपनी जिम्मेदारी से मुंह छुपा रहा है। गंदगी के कारण आमजन शहरवासी परेशान है लेकिन नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया। पूर्व से भी अधिक राशि में सफाई का टेंडर किया गया कंपनी के लिए लेकिन सफाई व्यवस्था बिल्कुल फेल। महापौर अभिजीत कुमार ने शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कोई प्रयासरत नहीं है। घर घर कचरा संग्रहण भी बंद पड़ा है कचरे प्वाइंटों पर कचरा पड़ा हुआ है स्थानीय लोग एवं राहगीरों को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है एवं बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। महापौर भरतपुर शहर को चंडीगढ़ बना रहे हैं यह है महापौर की नजर में चंडीगढ़ महापौर साहब ऐसा चंडीगढ़ बना रहे हैं।

बड़ा दुख का विषय है भरतपुर मैं 25 साल में कांग्रेस का बोर्ड बना सिर्फ लूट ही लूट जिधर देखो उधर लूट नगर निगम मस्त जनता त्रस्त।

व्यापारी दीपक खंडेलवाल ने कहा की महापौर द्वारा जल्द ही सफाई व्यवस्था सुदृढ़ नहीं की गई तो जनहित में नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन एवं महापौर की होगी।

इस मौके पर व्यवसायि दीपक खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, प्रवीण, मनोज, राजू, गौरव सोनी, महेश चक्की वाले, पिंटू गोयल, राजेश इत्यादि व्यापारी आम जन मौजूद थे।