देश

भगोड़े, बलात्कारी, माँ भारती के पूर्व सपूत नित्यानंद के हिन्दू राष्ट्र की नागरिकता लेने का आरएसएस के लोगों के लिए सुनहरा अवसर : रिपोर्ट

भगोड़े, बलात्कारी, माँ भारती के पूर्व सपूत नित्यानंद ने भारत से भाग कर अमेरिका के करीब एक आयरलैंड ख़रीद कर अपना अलग देश बना लिया है, बलात्कारी के देश में जनता के लिए मकान, खाना, कपडा आदि सब कुछ फ्री में मिलता है, जानकारी के मुताबिक बलात्कारी संत के देश कैलाशा की आबादी करोड़ों की है, कैलाशा एक मात्रा हिन्दू राष्ट्र है

नित्यानंद 2019 में भारत की राष्ट्रवादी सरकार के समय में फरार हुआ था, भारत में आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों की मांग है कि भारत को हिंदी राष्ट्र बनाया जाये, ऐसे में इन लोगों के पास नित्यानंद के हिन्दू राष्ट्र की नागरिकता का भी मौका है

काल्पनिक देश कैलासा का रिजर्व बैंक, खुद की करंसी और अलग संविधान होने का दावा करने के बाद भगोड़ा नित्यानंद अब अपने तथाकथित देश की नागरिकता भी बांट रहा है। इसको लेकर बाकायदा वैरिफाइड ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया गया है। लोगों ने नागरिकता लेने की अपील की जा रही है।

ट्विटर पर कैलासा के अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि अगर आप हिंदू धर्म का पालन करते हैं और हिंदू विचारधारा से जुड़ना चाहते हैं तो कैलासा की ई-नागरिकता ले सकते हैं। यह नागरिकता मुफ्त में दी जा रही है। नागरिकता के लिए आपको खुद से संबंधित कुछ जानकारियां एक ऑनलाइन फार्म में भरनी होंगी।

कौन है नित्यानंद?
नित्यानंद का नाम राजशेखर है। इसने खुद को भगवान का दर्जा दे रखा है। ये मूल रूप से तमिलनाडु के थिरुनामलाई का रहने वाला है। नित्यानंद पर रेप, बच्चों के अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं। 2019 में नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया और अमेरिकी देश इक्वाडोर के पास एक टापू खरीदकर उसे एक अलग देश घोषित कर दिया।