देश

भगवती राजराजेश्वरी होमराव माता का स्वर्ण शिखर एवं मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव : बांसवाड़ा राजस्थान से धर्मेन्द्र कुमार सोनी की रिपोर्ट : वीडियो

 

कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी

शिखर एवं मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव।

लेउवा पाटीदार समाज एवं श्री सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज पिछोड़ा बड़ा चोखला- खोडन तहसील गढ़ी,

जिला- बांसवाड़ा में 16 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक शिखर एवं मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव हो रहा है जिसमें पारंबा भगवती राजराजेश्वरी होमराव माता का स्वर्ण शिखर एवं मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव एवं नव कुंडात्मक शक्ति महायज्ञ में विभिन्न आयोजन के अंतर्गत 16 जनवरी को दिव्य ज्योति जागृती संस्थान डुंगरपुर शाखा द्वारा भजन सत्संग का आयोजन हुआ जिसमें सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या विदुषी चिन्मया भारती ने शिखर एवं मूर्ति प्रतिष्ठा के आध्यात्मिक मर्म को बताया साध्वी ने कहा कि ईश्वर देवी माता की प्रतिष्ठा हमारे अंतर मन में होती है जो सद्गुरु के माध्यम से देख पाते हैं विदुषी मनीषा भारती ने विभिन्न भजन प्रस्तुत किए जिससे श्रोतागण भाव विभोर हो गए तबले पर ओप्रकाश जेठवाने संगत दी अंत में आरती प्रसाद के साथ समारोह को विराम दिया गया