उत्तर प्रदेश राज्य

बुलंदशहर : 15 दिन में भी किडनेप बेटी का नहीं लगा सुराग तो आहत पिता ने जान दे दी

TRUE STORY
@TrueStoryUP
15 दिन में भी किडनेप बेटी का नहीं लगा सुराग तो आहत पिता ने जान दे दी

UP : जिला बुलंदशहर के ककोड में 45 वर्षीय ब्रजेश वाल्मीकि ने अपने घेर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। ब्रजेश की बेटी 15 दिन पहले लापता हुई थी। गांव के ही दूसरी बिरादरी के एक लड़के पर किडनैप की FIR हुई। पुलिस अब तक दोनों का पता नहीं लगा पाई। इससे हताश होकर ब्रजेश द्वारा ये कदम उठाने की चर्चा है।
@bulandshahrpol
मामले की जांच कर रही है।

गुस्साए लोगो ने लगाया जाम…

गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने शव को गांव के मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ पूर्णिमा सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। वहीं, ग्रामीण आरोपी युवक व अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस दौरान पुलिस के द्वारा वीडियो बनाए जाने पर ग्रामीण भड़क गए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता की।

https://x.com/i/status/1791813365268099529