बिहार की नई शिक्षक भर्ती नियमावली और चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद डिप्टी सीएम पद से तेजस्वी यादव को नहीं हटाए जाने के विरोध के साथ 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे पर सवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा मार्च गुरुवार को लहूलुहान हो गया। आंसू गैस के गोलों, पानी की बौछार और अंधाधुंध लाठीचार्ज से कई बार भगदड़ मची। लाठी की मार और भगदड़ में गिरने से कई नेताओं के हाथ-पैर टूटे। कई अस्पताल में भर्ती हैं। जहानाबाद भाजपा के एक नेता की मौत हो गई। पुलिस हिंसक किसके आदेश पर हुई, यह बताने की जगह अफसर राज्य सरकार का चेहरा बचाने के लिए आपदा प्रबंधन करते रहे।
जहानाबाद निवासी भाजपा नेता विजय सिंह की मौत की खबर उनके घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। विजय सिंह के साथ रहे भाजपा नेता उनके जिंदा रहते भी साथ थे और मौत के समय भी। पोस्टमार्टम कराने पहुंचे, तब तक घर पर खबर कर दी गई। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता विजय सिंह के परिजनों को ढांढ़स बंधाने पहुंच गए, लेकिन सरकार ने इस मौत की पुष्टि करने में घंटों गुजार दिए। मीडिया के लगातार सवालों के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने दो लाइन की संदेहास्पद जानकारी तब दी, जब मौत हो चुकी थी। संदेहास्पद कैसे, यह उनकी ओर से दी सूचना को देखकर समझें- “जहानाबाद के एक व्यक्ति श्री विजय सिंह छज्जूबाग में सड़क किनारे अचेतावस्था में पाए गए थे। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया है। विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है।
संदेहास्पद मैसेज के बाद यह वीडियो जारी किया
सड़क किनारे अचेतावस्था में पाए जाने की सूचना अपने आप में संदेहास्पद है, क्योंकि भाजपा नेताओं के साथ ही परिजनों ने भी कहा कि जहानाबाद से विजय सिंह भाजपा के मार्च में शामिल होने आए थे। उनकी मौत की खबर फैलने के बाद यह मैसेज आया। उसके करीब डेढ़ घंटे बाद अस्पताल में एक बुजुर्ग के वीडियो बयान को जारी किया गया। जहानाबाद के निजामुद्दीनपुर निवासी भरत प्रसाद चंद्रवंशी इस वीडियो में वह कह रहे हैं- “हमलोग समारोह में जा ही रहे थे। जाने के पहले ही भगदड़ मची और यह गिर गए। गिरने के क्रम में हो सकता है कि सिर में चोट लगी। हमलोग एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां मशीन पर ले जाया गया, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला। वहां से एम्बुलेंस कर पीएमसीएच लाया गया।” भाजपा नेता शैलेश महाजन ने कहा कि अफसरों ने इस वीडियो बयान को मीडिया तक इसलिए पहुंचाया, क्योंकि इसमें जहानाबाद के यह बुजुर्ग कह रहे हैं कि वह जा ही रहे थे। “जा रहे थे और जाने से पहले ही भगदड़ मची” का मतलब क्या है? पटना में कहीं सड़क पर वैसे ही भगदड़ मच जाती है? लाठीचार्ज का वीडियो राज्य की जनता देख चुकी है और भगदड़ से चोटिल लोगों को भी। क्या इस हत्या को सरकार दूसरे तरीके से जस्टिफाई करना चाह रही है?
सीएम नीतीश कुमार पर हत्या का मामला दर्ज कराएगी भाजपा
विधानसभा मार्च के दौरान जान गंवाने वाले जहानाबाद के अपने नेता विजय सिंह को लेकर भारतीय जनता पार्टी का तीखा रुख सामने आ गया है। बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकार इस हत्या को जानबूझ कर स्वाभाविक मौत दिखाने की साजिश रच रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार के आदेश पर अंधाधुंध लाठियां चलाई गईं, जिसमें दर्जनों नेता-कार्यकर्ता चोटिल हुए। भगदड़ में भी दर्जनों घायल हुए। भाजपा नेता विजय सिंह की मौत स्वाभाविक नहीं, यह मर्डर है। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मर्डर का केस करने जा रहे हैं।
भरपाई असंभव, परिजनों की हर संभव मदद करेंगे
सम्राट चौधरी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि किसी की मौत की भरपाई संभव नहीं। दिवंगत विजय सिंह पटना में भाजपा के शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च में शामिल होने आए थे। हमारा दर्द उनका दर्द था, हमारी मांगे हर बिहारवासी की मांग है। वह जहानाबाद में भाजपा के मजबूत नेता था और अंतिम समय तक वह भाजपा के लिए लड़े। नीतीश सरकार ने साजिश के तहत शांतिपूर्ण मार्च पर आंसू गैस के गोले दोगे, पानी की बौछारें मारीं और जब इन सभी से संतोष नहीं हुआ तो अंधाधुंध लाठियां चलवा दीं। प्लास्टिक की लाठियों से अंदरूनी चोट नहीं लगती, लेकिन गलत जगह पर लगे तो जान भी जा सकती है। इस लाठीचार्ज के कारण भगदड़ में इतने लोग घायल हुए और विजय सिंह की जान चली गई। हम आज ही उनके परिजनों को 10 लाख रुपये से मदद करेंगे। पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी रहेगी।
विनोद तावड़े ने कहा- गुंडाराज को आज बिहार की जनता भुगत रही है
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। हमलोग पार्टी ऑफिस में जाकर के बैठक करेंगे और पूरे परिवार की चिंता करेंगे। जिसने ऐसा काम किया है उसका पूरा इलाज करेंगे। वहीं बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि नीतीश सरकार ने पूर्वनियोजित तरीके से पानी, आंसू गैस और लाठी के द्वारा भाजपा मोर्चे में आई जनता को पीटना शुरू किया है। एक शांतिपूर्ण मोर्चे पर इस प्रकार लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है और नीतीश जी और तेजस्वी लालू यादव के इस गुंडाराज को आज बिहार की जनता भुगत रही है। और जब इसके विरोध में लोग सड़क पर उतरे तो, जयप्रकाश नारायण जी से लोकतंत्र की सीख लेने वाले नीतीश जी उसी लोकतंत्र के विरुद्ध काम कर रहे हैं। इस बात पर धिक्कार है!
ANI_HindiNews
@AHindinews
जितने भी शिक्षक नेता हैं उनसे बात की जाएगी। जो लोग 10 लाख रोज़गार मांग रहे हैं वह बताएं कि देश में ऐसा कौन सा राज्य है जहां 3 लाख से अधिक सरकारी नौकरी का विज्ञापन निकाला गया हो। हम अपने शासनकाल में 10 लाख पूरा करे लेंगे, लेकिन वे (भाजपा) 2 करोड़ का हिसाब दें। यहां 18 साल तक सरकार में कौन था? महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नौकरी निकाली गई: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पटना
ANI_HindiNews
@AHindinews
पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पार्टी नेताओं के साथ घायल कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) पहुंचे।
सुशील कुमार मोदी ने कहा, “एकदम शांतिपूर्ण प्रदर्शन था, बड़ी संख्या में महिलाएं थीं…कोई तोड़फोड़ नहीं, कोई पथराव नहीं इसके बावजूद जानबूझकर लाठीचार्ज किया गया है। ये सब नीतीश कुमार के इशारे पर हुआ है। इस पर हम सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह पर लड़ेंगे।”
#WATCH पटना: राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति के मुद्दे पर बिहार सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। pic.twitter.com/LaGPqCXHEr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023
ANI_HindiNews
@AHindinews
लोकतंत्र की हत्या हो रही है और नीतीश कुमार ने हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की है। नीतीश कुमार जी पर (IPC की धारा) 302 का मुकदमा चलाने का काम करेंगे। आप लाठी चलाएं या फिर गोली, भाजपा का कार्यकर्ता नहीं रुकेंगे: बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी
ANI_HindiNews
@AHindinews
भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा
ANI_HindiNews
@AHindinews
कल हम राज्यपाल के पास जाएंगे और राज्यसभा मार्च करेंगे। इन भ्रष्टाचारियों को एक भी दिन सरकार में रहने का अधिकार नहीं है। इन्होंने शिक्षकों के साथ भी लाठीचार्ज की और उनकी आवाज़ को दबाने का काम किया। 10 लाख रोज़गार देने के सवाल पर यह लोग बौखलाकर लाठी बरसाते हैं। हम राज्यपाल जी से इनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की अपील करेंगे: बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा
ANI_HindiNews
@AHindinews
यह अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षित करने वाले जनता की आवाज को दबा रहे हैं, शिक्षकों की भर्ती पर भी जवाब नहीं दिया जा रहा है। इनको संविधान में विश्वास नहीं है। यह अघोषित आपातकाल सदन से सडक तक लगा रहे हैं। हम इसके विरोध में यहीं धरने पर बैठ रहे हैं: बिहार विधानसबा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा
#WATCH बिहार सरकार के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने गांधी मैदान से 'विधान सभा मार्च' निकाला। मार्च के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। pic.twitter.com/xA9NDaD40c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023
ANI_HindiNews
@AHindinews
बिहार की सरकार तानाशाह हो गई है और राज्य में लोकतंत्र खतरे में है। नीतीश कुमार निहत्थे, शांतिप्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चलवा रहे हैं। हम अपने मार्ग पर अटल हैं और विधानसभा तक कूच करेंगे: भाजपा विधायक प्रमोद कुमार
#WATCH बिहार सरकार के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने गांधी मैदान से 'विधान सभा मार्च' का आयोजन किया। pic.twitter.com/qtePwK0ua6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023
#WATCH बिहार: राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा उठाने के बाद बिहार विधानसभा से बीजेपी के दो विधायकों को मार्शल आउट कर दिया गया। pic.twitter.com/qtjacVIC29
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023
ANI_HindiNews
@AHindinews
हम अपनी बात रख रहे थे। अध्यक्ष जी ने मर्यादा को तार-तार किया। हम भी सत्ता पक्ष में थे लेकिन हमने कभी ऐसा नहीं किया। मेरे पैर पर लात रखा गया, मुझे चोट आई है: मार्शल आउट किए जाने के बाद भाजपा विधायक शैलेन्द्र कुमार
#WATCH बिहार: विधानसभा में शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा उठाने के बाद बिहार विधानसभा से भाजपा के दो विधायकों को मार्शल आउट किए जाने के बाद भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/DhBn0EvxOM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023
#WATCH बिहार सरकार के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने गांधी मैदान से 'विधान सभा मार्च' निकाला। मार्च के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन चलाए। pic.twitter.com/5psyBQlnmf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023