देश

बलिया /बेगूसराय, पुलिस ने हथियार के साथ चार बदमाशों को गिरफ़्तार किया

Taasir Patna
=========
बलिया /बेगूसराय। पुलिस ने बीते संध्या थाना क्षेत्र के सत्तीचौड़ा के समीप हथियार के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में सोमवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बलिया पुलिस ने बलिया के सत्तीचौड़ा के समीप से हथियार के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर दियारा निवासी सहसराम साह पुरूषोत्तम कुमार तथा ब्रजेश कुमार एवं शांम्हो निवासी बलराम चौधरी के रूप में किया गया। वही बीते दिनों बलिया में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के हुए दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के मामले में भी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान बलिया उपरटोला निवासी मंटुन पोद्दार के रूप में किया गया. वही गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्याययिक हिरासत के लिए बेगूसराय भेज दिया गया.