देश

बलात्कारियों को शरिया क़ानून के हिसाब से सज़ा देनी चाहिए: राज ठाकरे

मुंबई:कठुआ में आठ साल की एक बच्ची से मंदिर में गैंगरेप किया गया था। गैंगरेप के बाद बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पीड़ित बच्ची बकरवाल (मुस्लिम) समुदाय से थी। हिंदूओं में आम धारणा बन गई थी कि इस समुदाय के लोग गायों का मांस खाते हैं।

इस घटना के जरिए रसाना गांव से इस समुदाय के लोगों को विस्थापित करने की बड़ी साजिश रची गई थी। इसी साजिश के तहत मासूम बच्ची का पहले अपहरण किया गया फिर उसे एक मंदिर में बंधक बना कर रखा गया और फिर इसी मंदिर में उससे करीब एक हफ्ते तक हैवानियत की गई।

कठुआ और उन्नाव में हुईं बलात्कार की घटनाओं पर जमकर बरसे महाराष्‍ट्र नवन‍िर्माण सेना (एमएनएस) अध्यक्ष राज ठाकरे ने बीजेपी पर सीधा आरोप लगाया है कि बीजेपी बलात्कारियों के साथ है।

राज ठाकरे ने मुलुंड में 100 महिलाओं को रिक्शा की चाभी भी सौंपी। राज ठाकरे ने कहा कि कठुआ में आठ साल की छोटी मासूम सी बच्ची जिसके साथ यह सब हुआ उसे तो धर्म क्या होता है यह भी पता नहीं था।

मंदिर में उसके साथ बलात्कार हुआ। लगातार 8 दिन तक 5-6 लोग उसके साथ बलात्कार करते रहे। पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। फिर उसकी लाश के साथ भी वहीं सब किया गया। इतना घिनौना काम करने वाले लोगों का साथ सत्ताधारी बीजेपी दे रही है।

राज ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में बीजेपी ने कुछ नहीं किया, इसलिए अब उन्हें धर्म के नाम पर दंगे करवाने हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी क्या चाहती है यह अब सबको पता चल गया है। उन्होंने आगे कहा बलात्कारियो को सऊदी अरब जैसी शरिया कानून सजा मिलनी चाहिए तब जाकर देश मे बलात्कार बन्द होंगे।