साहित्य

प्रेमिका को कैसे खुश रखें?

रिश्ते
=============
रिश्ता हो या दिल या फिर शीशा। इनके टूटने से बहुत कम कपल्स ही खुद को बचा पाते हैं। इसी वजह से अधिकतर लड़के-लड़कियों के मन में रिश्ते टूटने का डर बना रहता है।

प्रेमिका को कैसे खुश रखें?

खासकर पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड को खोने को लेकर बहुत असुरक्षित महसूस करते हैं। इसी चक्कर में वे अपने रिलेशनशिप को लेकर गलतफहमी में पड़ जाते हैं। जिससे रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। रिश्ता चाहे कोई भी हो हर इंसान अपने रिश्ते को खोने व उसके टूट जाने से डरता हैं। प्रेमिका को कैसे खुश रखें?

अपने संबंध को लोहे के समान मजबूत बनाइएगलतफहमियों से बचेंलड़ाई करने से बचेंअपने पार्टनर की बात को हमेशा सुनेंअपने मन से संदेह को दूर करेंसाथ में बैठकर रोमांटिक फिल्में ज़रूर देखें

किसी तीसरे व्यक्ति की सलाह लेने से बचें
आमतौर पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिश्तों में एक दूसरे को छोड़ जाने का डर अधिक बना रहता हैं। ऐसे में अगर आप भी रिश्ता टूटने या अपनी पार्टनर के चले जाने के डर में जी रहे हैं। तो यहां पर दिए गए तरीकों को ज़रूर अपनाएं।

अपने पर सदैव भरोसा रखिए
एक सवाल अपने आप से करें- कि क्या आप खुद पर यकीन रखते है? अगर हां तो फिर इस डर को निकाल दें और रिश्ते को संभालने में जुट जाएं। अगर अपने आप पर ही यकीन नहीं करेंगे। तो ऐसे में आपका आत्मविश्वास हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। इससे शायद आपकी पार्टनर भी आप पर भरोसा करना छोड़ दे। इसलिए खुद पर भरोसा करना सीखें।

अपने संबंध को लोहे के समान मजबूत बनाइए
क्या आपको ऐसा लगता है कि आपका रिश्ता कमजोर होता जा रहा है। अगर हां, तो फिर बिना देरी किए हुए अपने रिश्ते को स्ट्रांग बनाइएं। रिलेशनशिप को कमजोर बनाने वाली आदतों को हमेशा के लिए छोड़ दें। तब जाकर शायद आपके भीतर भी रिश्ते को लेकर एक सुरक्षित भावना जगेगी। रिश्ते में अगर मजबूती नहीं होंगे तो फिर रिश्ता आसानी से टूट जाएगा।

गलतफहमियों से बचें
रिश्तो में गलतफहमी बार-बार उत्पन्न होना अच्छी बात नहीं है। यदि आप अपने पार्टनर के प्रति एक गलतफहमी रखेंगे। तो आप अपने रिश्ते को कभी भी निभा नहीं पाएंगे। रिश्ते में एक गलतफहमी पूरे रिश्ते को बिगाड़ कर रख देती हैं।

लड़ाई करने से बचें
एक बर्तन दूसरे बर्तन से टकराए और आवाज भी ना हो। ऐसा कभी नहीं हो सकता। ठीक वैसे ही रिश्ते में लड़ाई झगड़ा तो होता ही रहता है। लेकिन किसी भी लड़ाई को ज्यादा दिनों तक खींचकर लेकर नहीं जाना चाहिए। इसका असर संबंधों पर पड़ता है। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर से लड़ाई कर भी रहे हैं। तो उस लड़ाई का समाधान भी जल्द से जल्द करने की कोशिश करें। वरना आगे चलकर आप ही को समस्या हो सकती है।

अपने पार्टनर की बात को हमेशा सुनें
जब आप अपनी पार्टनर की बात को सुनना बंद कर देंगे तो उसे समझ भी नहीं पाएंगे। किसी को समझने के लिए उनकी बातों को अच्छी तरह से सुनना-समझना ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए जब आपकी पार्टनर किसी बात को आपसे शेयर करें। तो बात को पूरा सुनने के बाद ही जवाब दें। साथ ही जजमेंटल होने से बचें।

अपने मन से संदेह को दूर करें
कई बार रिश्ते शक की वजह से ही खत्म हो जाते हैं। खासकर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड पर बेवजह शक करने लगते हैं। इसलिए अगर किसी बात को लेकर मन में सवाल पैदा हो रहा हो। तो अपनी पार्टनर से तुरंत पूछें। उससे अच्छी तरह बातचीत करके आप अपने मन की शंका को दूर कर सकते हैं। वरना ये शक का जहर आपके रिश्ते को खत्म कर देगा।

साथ में बैठकर रोमांटिक फिल्में ज़रूर देखें
दिल टूटने वाले गाने और फिल्मों को देखने के बाद मन में कई बार अपने रिश्ते को लेकर भी सवाल पैदा होने लगते हैं। इसलिए रोमांटिक मूवीज को अपनी लिस्ट में ज्यादा रखें। साथ ही समय मिलने पर अपनी पार्टनर के साथ ऐसी प्यार भरी फिल्में भी देखें। इससे भी रिश्ते में गहराई आती है।

किसी तीसरे व्यक्ति की सलाह लेने से बचें
किसी से भी सलाह लेना भारी पड़ सकता है। अगर अपने रिश्ते को लेकर परेशान हैं। तो इसका जवाब सबसे पहले अपने आप से पूछें। अगर उसके बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है तो किसी रिलेशनशिप एक्सपर्ट, साइकोलॉजिस्ट या रिलेशनशिप वेलनेस कोच से सलाह लें। लेकिन किसी से भी सुझाव लेने से बचें।

निष्कर्ष
रिश्ता टूटने का भय, पार्टनर को खोने का डर। इस तरह के वहम रिलेशनशिप में रहने वालों के मन में आ सकते हैं। अगर आप इसको आने से रोक देंगे। तो शायद अपने रिश्ते को आप बचा पाएंगे।

वहीं अगर आप इस डर का शिकार हो गए। तो आपका रिश्ता नहीं बचने वाला। इसलिए आप एक बेहतर रिलेशनशिप के लिए खुद को परफेक्ट पार्टनर बनाएं।
महिलाएं अपने पार्टनर को भूल से भी ना बताएं ये बातें!लव लाइफ में खुश रहने का आसान सा उपाययें महिलायें प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकती है