देश

पूर्वी सिक्किम में भारतीय सेना के दो जावनों की ड्यूटी के दौरान जान चली गई

पूर्वी सिक्किम में भारतीय सेना के दो जावनों की ड्यूटी के दौरान जान चली गई। शहीद जवानों की पहचान हवलदार एस मैती और नायक परवे किशोर के रूप में हुई। भारतीय सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारतीय सेना के पूर्वी कमान ने दोनों जवानों को दुखद निधन पर गहरा शोक जताया है। भारतीय सेना के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, हवलदार एस मैती और नायक परवे किशोर की असामयिक मौत हो गई, जब वे परिचालन कर्तव्यों के दौरान पूर्वी सिक्किम में बहादुरी से वाहन चला रहे थे। सोशल मीडियो पर भी जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।