मध्य प्रदेश राज्य

पत्नि ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर करा दी डॉक्टर पति की हत्या…अलीगढ के शूटरो ने डेढ़ लाख मे कर दिया काम तमाम!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
पत्नि ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर करा दी डॉक्टर पति की हत्या….अलीगढ के शूटरो ने डेढ़ लाख मे कर दिया काम तमाम

इंदौर के होम्योपैथिक डॉक्टर सुनील साहू की हत्या उन्ही की पत्नि सोनाली व उसके बॉयफ्रेंड मनोज सुमन ने अलीगढ के शूटरो को डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई थी। सोनाली के साथ उसका BF मनोज, सहयोगी प्रकाश यादव व शूटर संग्राम सिंह अरेस्ट है।हत्या की वजह दम्पति का आपसी विवाद था। सोनाली ने BF को बताया था की पति बहुत परेशान करता है। मनोज ने समस्या का स्थाई इलाज कराने का वादा किया और डॉक्टर की हत्या करा दी। ताकि हत्या के बाद दोनों विवाह करके साथ रह सके।

पत्नि बार बार लोकेशन ले रही थी…

होम्योपैथिक डॉक्टर सुनील साहू की हत्या मरीज बनकर आए शूटर संग्राम सिंह व बुल्ला सिंह ने की थी। पत्नि सोनाली अपने पति को बार बार काल करके लोकेशन ले रही थी। कॉल रिकॉर्डिंग से वह शक मे आई। पूछताछ हुई तो केस खुल गया।