देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा गर गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे पांच लोग घायल हो गए, उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां, घायलों में से एक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सड़क को बंद कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद से इस लाइन में मेट्रो ट्रेन को फिलहाल सिंगल लाइन से संचालित किया गया। डीएमआरसी ने मामूली चोट के लिए एक लाख रुपये, गंभीर चोट के लिए पांच लाख रुपये और मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की राशि देने का फैसला किया है।
दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन से तस्वीरें, जब स्लैब गिरने की जानलेवा घटना हुई. pic.twitter.com/4JsNuJzPBq
— Akshay Pratap Singh (@AkshayPratap94) February 8, 2024
निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए घटना के एक घंटे के भीतर तत्काल आधार पर सड़क से मलबा हटा दिया गया। डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन ढहने की घटना में 2 अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है।
दिल्ली मेट्रो की गोकुल पूरी मेट्रो स्टेशन से ब्रिज का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया जिसमें कई लोगो की जान चली गयी है pic.twitter.com/rPuAT3LuuL
— आवेश कुमार अध्यक्ष बागपत (वि० स०) बसपा (@Avesh_BSP) February 8, 2024