दुनिया

तालेबान पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने बनाया दबाव, कहा…!!!

अफ़ग़ानिस्तान में सहायता कार्यों में व्यस्त संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि कार्यालय ने कहा कि तालेबान सरकार पर दबाव डाला जा रहा है कि एनजीओज़ में काम करने वाली महिलाओं के काम पर लगी रोक हटाई जाए।

प्रतिनिधि कार्यालय के प्रमुख रामिज़ अकबर ने कहा कि देश में दसियों लाख अफ़ग़ानों को सहायता की ज़रूरत है। रामिज़ अकबर ने अफ़ग़ान वित्त मंत्री मुहम्मद हनीफ़ से भी मुलाक़ात की और इस विषय पर विचार विमर्श किया।

चार अंतर्राष्ट्रीय सहायता संस्थाओं ने और अनेक एनजीओज़ ने एलान कर दिया है कि अगर उनकी महिला कर्मचारियों के काम करने पर लगी रोक न हटी तो वे अपना काम जारी नहीं रख पाएंगी।

संस्थाओं ने कहा है कि इस नए एलान के बाद जब तक परिस्थितियां पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो जातीं उस समय तक के लिए वे अपना काम रोक रही हैं।

अफ़ग़ानिस्तान में इस समय दसियों लाख लोगों को इन संस्थाओं के माध्यम से बड़ी सहायता मिल रही है जबकि इन संस्थाओं में दर्जनों की संख्या में अफ़ग़ान महिलाएं काम कर रही हैं।

तालेबान सरकार के वित्त मंत्रालय ने शनिवार को सारी एनजीओज़ को आदेश दिया है कि महिला कर्मचारियों से काम लेना बंद कर दें क्योंकि कुछ महिलाएं नियमों का पालन नहीं कर रही हैं