देश

जेल में बंद माँ भारती के महान संत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल!

Ravi Press
=============
जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, 1 साल में 2 बार मिली पैरोल रा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिल गई है। गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की जेल से बाहर रहेगा।

1 साल में 2 बार मिली पैरोल
इस वर्ष राम रहीम दो बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुके हैं। इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद 17 जून को फिर से राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिस दौरान वे उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में रूके और सत्संग भी किया।राम रहीम के सुनारिया जेल वापिस जाने के 77 दिनों में हालात काफी बदल चुके हैं। उनकी दोनों बेटियां अमरप्रीत, चरणप्रीत और बेटा जसमीत अपने परिवार समेत विदेश जा चुके हैं।

चुनाव में बढ़ेगी डेरा की भागीदारी
देशभर में रिक्त सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव की घोषणा के साथ-साथ निकट भविष्य में हिमाचल प्रदेश व गुजरात चुनाव को लेकर डेरा सच्चा सौदा की सरगर्मियां बढ़ सकती हैं। इन राज्यों में डेरा के कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़ भी राजनीतिक दलों के लिए चिंता का विषय हो सकती है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिली है. रोहतक की जेल में बंद गुरमीत को 40 दिनों की पैरोल मिली है. गुरमीत रामरहीम को राजस्थान स्थित आश्रम में ले जाया जा सकता है।