उत्तर प्रदेश राज्य

#जी-20 के लिए दुल्हन सी सजेगी ताजनगरी, चमकेगी #आगरा फ़ोर्ट की रोड, हटेंगी झोपड़ियां : #राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

Rahul Agarwal
==============
जी-20 के लिए दुल्हन सी सजेगी ताजनगरी, चमकेगी आगरा फोर्ट की रोड, हटेंगी झोपड़ियां

आगरा । जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगरा किला के सामने टाइल्स लगेंगी। हरियाली भी विकसित होगी।
तीन से चार दिनों में झोपड़ियों को हटाया जाएगा। रोड की मरम्मत होगी। जरूरत के हिसाब से साइनेज लगाए जाएंगे।

आगरा में होंगी कल्चरल कोर ग्रुप की बैठकें
आगरा में फरवरी 2023 में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों की अहम बैठक होने जा रही है। यहीं पर कल्चरल कोर ग्रुप के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जल्द ही एडवांस टीम का आगमन शुरू हो जाएगा। यह टीमें हर दिन सुरक्षा को परखेंगी। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुरसीकरी स्मारक का भी जायजा लेंगी। शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि प्रतिनिधियों के आगमन को देखते हुए संबंधित सड़कों की मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। साथ ही जरूरत के हिसाब से साइनेज लगाए जाएंगे। रोड और फुटपाथ के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। पुरानी मंडी तिराहा, बिजलीघर चौराहा को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाएगा।

चलेंगी अतिरिक्त ई-बस
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से फतेहपुरसीकरी स्मारक के लिए अतिरिक्त इलेक्ट्रिक (ई) बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को किसी तरीके की कोई दिक्कत नहीं होगी। आगरा किला के सामने से हटेंगी झोपड़ी, सुंदरीकरण होगा। जी-20 देश के सदस्यों के आगमन के चलते उठाया जा रहा है कदम।