बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा पार्टी ने राज्य की महागठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि उनकी पार्टी पर जनता दल यू में विलय करने के लिए दबाव डाला जा रहा था।
पटना, एजेंसी। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) अब एनडीए के साथ है। हम के संरक्षक जीतन राम मांझी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने बुधवार की दोपहर नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
इसके बाद संतोष सुमन ने कहा कि हमारी पार्टी हम आज से एनडीए के साथ हैं। हम 2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ रहकर मजबूती से लड़ेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन की अमित शाह से लगभग 45 मिनट मुलाकात चली। इस दौरान भाजपा सांसद नित्यानंद राय भी साथ रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह से की मुलाकात
इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) और उनके बेटे संतोष मांझी (Santosh Manjhi) ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की।
इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) भी मौजूद रहे। सोमवार 19 जून को हम (HAM) पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद जीतन राम मांझी ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर (Rajendra Arlekar) को पत्र सौंपकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन सरकार से आधिकारिक तौर पर समर्थन वापस ले लिया था।
उसके बाद शाम को बेटे के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद जीतन राम मांझी के एनडीए (NDA) में शामिल होने की चर्चा तेज है। चर्चा है कि भाजपा भी जीतन राम मांझी से सांठगांठ की पुरजोर कोशिश कर रही है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने सोमवार को गठबंधन को लेकर कहा कि पार्टी की बेहतरी और विस्तार के लिए जो भी निर्णय सही होगा, वह उसपर विचार करेंगे।
संतोष मांझी ने कहा- बुलावा आया तो बात करेंगे
उन्होंने कहा कि अगर एनडीए की तरफ से उन्हें बुलावा आया तो उनसे भी बात करेंगे, लेकिन हम एक थर्ड फ्रंट की भी बात करेंगे। बहुत सारी अन्य पार्टियां, एनजीओ और सामाजिक विकासकर्ता हैं, उनसे भी हमारी बात होगी।इसका जो भी परिणाम होगा, वह तीन-चार दिन में आपको बता दिया जाएगा।
हम पार्टी के कई नेता जदयू में हुए शामिल
इधर, जीतन राम मांझी के दिल्ली जाने के अगले दिन मंगलवार (20 जून) को जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव लाल मांझी सहित आधा दर्जन कार्यकर्ता जेडीयू में शामिल हो गए।
News24
@news24tvchannel
बिहार के पूर्व CM जीतन राम मांझी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सुमन भी रहे मौजूद
ANI_HindiNews
@AHindinews
दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सुमन ने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह से मुलाकात की।
आज से जीतन राम मांझी NDA में।@ManjhiHAM pic.twitter.com/HHCKChJigV
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) June 21, 2023