दुनिया

जापानी कंपनी का हैरान करने देने वाला फ़ैसला, NAMI को एक डॉलर से भी कम में बेच देने का ऐलान!

जापानी ऑटोमेकर दिग्गज निसान ने रूसी बाज़ार छोड़ने का हैरान करने वाला फैसला किया है। इससे भी हैरानी की बात यह है कि निसान ने रूस में अपना कारोबार सरकार के स्वामित्व वाली एक यूनिट नामी (NAMI) को एक डॉलर से भी कम में बेच देने का ऐलान किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, जापान की प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी निसान ने रूस छोड़ने का फ़ैसला लिया है। निसान कंपनी के अधिकारियों ने यह आरोप लगाया है कि रूस में उत्पादन रोकने के लिए मजबूर किए जाने के महीनों बाद यह क़दम उठाया गया है। बता दें कि रूस द्वारा इसी साल फरवरी में यूक्रेन के ख़िलाफ़ आरंभ किए गए विशेष सैन्य अभियान के बाद, निसान रूस से बाहर निकलने वाली लेटेस्ट प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बन गई है। निक्केई एशिया का दावा है कि रेनो-निसान-मित्सुबिशी गठबंधन की छत्रछाया में एक अन्य प्रमुख जापानी कार ब्रांड मित्सुबिशी भी रूसी बाज़ार से बाहर निकलने पर विचार कर रहा है। जापान के मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “निसान की कार्यकारी समिति ने रूसी संघ को अपनी रूसी संपत्ति की बिक्री की मंज़ूरी दे दी है। इसमें सेंट पीटर्सबर्ग में निसान की उत्पादन और अनुसंधान सुविधाएं और मॉस्को में बिक्री और मार्केटिंग सेंटर शामिल हैं।”

सौदे की शर्तों के तहत निसान “अगले छह वर्षों के भीतर अपना हिस्सा वापस ख़रीद सकता है। निसान ने एक अलग बयान में कहा कि सौदे को आने वाले हफ्तों में अंतिम रूप दिया जाएगा। सौदे के तहत कंपनी लगभग 100 बिलियन येन (686.5 मिलियन डॉलर) का एकमुश्त भुगतान लेगी. बयान में कहा गया है कि रूस में इसके 2,000 या उससे अधिक कर्मचारियों को 12 महीनों के लिए “रोज़गार सुरक्षा” मिलेगी। लेन-देन का कोई वित्तीय विवरण मंगलवार को दोनों पक्षों द्वारा प्रदान नहीं किया गया था। इस बीच रूसी उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके यह घोषणा की है कि निसान की कार्यकारी समिति ने मास्को को अपनी संपत्ति की बिक्री को मंज़ूरी दे दी है।