नई दिल्ली : भारत में अफ्रीकी देश नामीबिया से 8 चीते आए हैं। पिछले कई दिनों से काफी चर्चा है। तस्वीरें शेयर हो रही हैं। कोई ताकतवर बता रहा है तो कोई 100 किमी की रफ्तार से भागने वाला जानवर। इन सबके बीच बिल्ली की तरह गुर्राने वाले इस जानवर की तुलना भी शुरू हो गई है। चीतों की खासियत के बारे में आपने पढ़ या सुन लिया होगा। लेकिन बात अगर शेर से फाइट की हो तो क्या होगा? आज ‘जंगल न्यूज’ में बात इसी की। दिलचस्प बात यह है कि जंगल के राजा शेर और चीते की फाइट पेट भरने के लिए नहीं होती है बल्कि एक तरह का कॉम्प्लेक्स इसकी वजह है। शेर को लगता है कि अगर चीता जिंदा रहा तो उसके शिकार को वह खा जाएगा। यही बात चीता के दिमाग में रहती है।
BOTH ARE UNSTOPPABLE#BharatJodaYatra pic.twitter.com/Bm958tD9hA
— People Of Congress (@PplOfCongress) September 16, 2022
किंग की पावर के मामले में तो शेर को कोई टक्कर नहीं दे सकता है। अगर उसे मौका मिलता है तो वह जंगल में चीता को मार सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि मांसाहारी जीव एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। जब भी मौका मिलेगा बाघ किसी तेंदुए को मार देगा। जब भी मौका मिलेगा शेर जंगल में चीते को मार देगा। इसी तरह बाघ और शेर में एक दूसरे को मारने की जंग छिड़ जाती है।
This is a storm that can never be seized!#BharatJodoYatra 🇮🇳 pic.twitter.com/eAbH41OTX1
— Srinivas BV (@srinivasiyc) September 19, 2022